हिरका पिता पातलिया ग्राम बंद तहसील अलीराजपुर ने कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर को आवेदन कर के बताया कि उनका अज्ञात वाहन से सडक दुर्घटना में दाहिना पैर टूट जाने से ईलाज के लिए बहुत खर्च हो गया है एवं वे परिवार के मुखिया है जिससे परिवार का पालन पोषण का सम्पूर्ण भार उनके ऊपर ही रहता है। इलाज में काफी खर्च हो जाने एवं मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने से भरण पोषण में बहुत परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है।
कलेक्टर डॉ बेडेकर ने उनके आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए 25000 रुपए की राशि रेड क्रॉस के माध्यम से स्वीकृत की। उन्होंने हिरका से कहा कि आगे भी अगर आवश्यकता होगी तो शासकीय योजनाओं के माध्यम से अन्य लाभ दिलवाया जाएगा।
Tags
अलीराजपूर
