नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए लोडिंग ट्रक, मेकेनिक की दुकाने, कपडे-रूई की दुकाने, ठेले व अवैध रूप से बनी झुग्गी को हटाकर अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को भी हटाया और 11 छत ठेले, 02 बड़ी गुमठियां, 20 दो पहिया वाहन, 04 काउंटर आदि जप्त किए।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देषों के परिपालन में नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को चौक बाजार, जैन मंदिर रोड, स्टेट बैंक चौराहा, गोंडीपुरा, करोंद चौराहा, पंजाबी बाग, पारूल हॉस्पिटल, जे.के.रोड, मनीषा मार्केट, एम.पी. नगर जोन-2, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा, मिसरोद, इण्डस टाउन, अमलतास चौराहा, नेहरू नगर, कोटरा, पॉलीटेक्निक, स्मार्ट रोड, लिंक रोड नंबर 01, 02 एवं 03, बोर्ड ऑफिस चौराहा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सड़कों पर खड़े लोडिंग ट्रक, दो पहिया वाहन, अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी तथा सड़कों, फुटपाथों पर कपड़े-रूई आदि का व्यवसाय करने वाले तथा ठेले वालों के अतिक्रमणों को हटाया। निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों से 11 छत ठेले, 02 बड़ी गुमठियां, 20 दो पहिया वाहन, 04 काउंटर जप्त किए। निगम अमले ने समझाइश भी दी कि पुनः अतिक्रमण न करें अन्यथा और अधिक सख्त कार्यवाही की जाएगी।

