जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 125 आवेदन प्राप्त हुए

 


कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम भूपेन्द्र गोयल, सिद्धार्थ जैन, अंकुर मेश्राम, एडीएम प्रकाश नायक, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, निधि चौकसे, अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



  जनसुनवाई में आए दिव्यांग आवेदक को कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह के आदेशानुसार सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक आर.के. सिंह द्वारा शाहिद आलम निवासी- इस्लामपुरा बुधवारा को ट्राई साईकिल एवं कुमारी रौशनी चौरसिया पिता जीतेन्द्र चौरसिया को व्हील चेयर प्रदान की गई। 




  कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post