दमोह के थाना पथरिया क्षेत्र में रेल्वे पुलिया के पास एक 05 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 28-01-2025 को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल पथरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मनीष एवं पायलेट वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया।
डायल-112/100 जवानों ने बच्ची को एफ़ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन उसे ढूँढते हुए मिले । जिन्हे बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया।
Tags
क्राइम
