वाहनों की चेकिंग का अभियान जारी : इन्दौर

20 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही- एक ट्रक जप्त-वसूला 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना




                                इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर लोक परिवहन वाहनों बसोंस्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के फ़िटनेसपरमिटबीमापीयूसीकर प्रमाण पत्रवाहन की गतिस्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। परिवहन बसों में ओवर लोडिंग तथा अधिक किराया वसूली की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान आज दस्तावेज नहीं होनेक्षमता से अधिक सवारी पाए जाने एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली  यात्री बसों एवं स्कूल वाहनों  में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 20 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहन संचालकों से  एक लाख 5 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। बिना परमिट के संचालित एक ट्रक को भी जब्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post