केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की जैसलमेर में हुई 55वीं बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवड़ा भी हुए शामिल




केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक हुई। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बैठक में लाईफ इंश्योरेंस की दरों में परिवर्तन के लिये ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) के गठन का सुझाव दिया, जिसे जीएसटी काउंसिल ने मान लिया है। अब इस पर निर्णय जीओएम द्वारा किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने एटीएफ को जीएसटी में न लाने के संबंध में भी सुझाव दिये। जीएसटी काउंसिल ने आश्वस्त किया कि सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जायेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post