भोपाल नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वाले को सफाई मित्र ने पकड़ा और 10 हजार रूपये का किया स्पॉट फाईन

 कचरा जलाने पर भी किया 10 हजार रूपये का स्पॉट फाईन


13 प्रकरणों में स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की 26 हजार 200 रुपये की राशि




नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी एवं सीएंडडी वेस्ट फैलाकर सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम अमले ने जोन क्रमांक 14 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 61 में सार्वजनिक स्थल पर वाहन से कचरा फेंककर लगातार गंदगी करने वाले वाहन को सफाई मित्र ने पकड़ लिया और उस पर 10 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया जबकि वार्ड क्रमांक 56 में कचरे में आग लगाते पाये जाने पर 10 हजार रूपये का भी स्पॉट फाईन किया गया इसके साथ ही जोन क्रमांक 14 के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 13 प्रकरणों में कार्यवाही कर 26 हजार 200 रूपये स्पॉट फाईन के रूप में वसूल किये।



निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देष पर निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंककर गंदगी करने और आग लगाकर वातावरण को दूषित करने वालों पर निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को जोन क्रमांक 14 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 61 में निरंतर कचरा फेंककर गंदगी करने वाले पर निगम अमला सतत रूप से निगरानी कर रहा था और मंगलवार को एक वाहन द्वारा सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाते समय ही स्वच्छता कर्मी ने उसे पकड़ लिया और उस व्यक्ति पर 10 हजार रूपये का स्पॉट फाईन वसूल किया गया जबकि वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत कचरे में आग लगाकर वायु प्रदूषण फैलाने वाले को निगम अमले ने पकड़कर 10 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया। इसके अतिरिक्त निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अन्य क्षेत्रों में सड़कों व सार्वजनिक क्षेत्रों में गंदगी व सीएंडडी वेस्ट फैलाने, दुकानों के बाहर डस्टबिन न रखने, प्रतिबंधित पालीथीन का विक्रय करने सहित अन्य प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 13 प्रकरणों में 26 हजार 200 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की।




Post a Comment

Previous Post Next Post