मंदसौर के थाना अफजलपुर क्षेत्र में देर रात 02:30 बजे शादी समारोह से लौट रहे कॉलर एवं उनके साथियों का वाहन का ईधन हुआ खत्म, डायल-112 जवानों ने सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया

 


मंदसौर के थाना अफजलपुर क्षेत्र में पालवी गाँव में शादी समारोह से लौट रहे 03 युवकों की मोटर साईकिल का ईधन सुनसान हाइवे रोड पर खत्म हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14-12-2024 को रात्रि 02:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अफजलपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112 स्टाफ सउनि लालू सिंह एवं पायलट सुनील ने मौके पर पहुँचकर बताया कि शादी समारोह से लौट रहे कॉलर एवं उनके साथियों की मोटर साईकिल का ईधन देर रात सुनसान हाइवे पर खत्म हो गया था आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर डायल-112 स्टाफ ने कॉलर गोविंद सिंह को FRV वाहन ले जाकर ईधन उपलब्ध करवाया और गंतव्य के लिए रवाना किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post